संयुक्त देयता समूहों (जेएलजी) के लिये स्कीम
संयुक्त देयता समूहों (जेएलजी) के लिये स्कीम स्वयं सहायता समूहों और बैंकों की लिंकेज से, निर्धनों में सबसे निर्धन की औपचारिक बैंकिंग सैक्टर तक पहुंच बनाने में बहुत सफलता मिली है. लघु/सीमांत/पट्टेदार किसानों, मौखिक जोतदारों और बटाईदारों तथा गैर कृषि कार्यों में संलग्न उद्यमियों के लिये प्रभावी क्रेडिट उत्पाद विकसित करने के लिये संयुक्त देयता समूह की स्कीम आरंभ की गयी है. इस स्कीम की मुख्य बातें इस प्रकार हैं : स्कीम का उद्देश्य किसानों खासकर छोटे, सीमांत किसानों, पट्टेदारों, मौखिक किरायेदारों,बटाईदारों/कृषि कार्य करने वाले व्यक्तियों को क्रेडिट का प्रवाह बढ़ाना. जेलजी व्यवस्था से संपार्श्विक मुक्त ऋण प्रदान करना. बैंकों और उधारकर्ताओं के मध्य आपसी विश्वास बनाना. समूह अप्रोच, क्लस्टर अप्रोच, समान शिक्षा व ऋण अनुशासन से बैंकों के ऋण पोर्टफोलियो की जोखिम न्यूनतम करना. कृषि उत्पादन में वृद्धि, जीवनयापन के साधन बढ़ाने में सहयोगी बनकर समाज के कमजोर वर्ग को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना. संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) क्या है ? संयुक्त देयत...