आरोग्य
नींबू के 30 घरेलू नुस्खे नींबू का रस आपको ताज़गी का एहसास तो दिलाता ही है, साथ ही कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति भी दिलाने का काम करता है। 1शुद्ध शहद में नींबू की शिकंजी पीने से मोटापा दूर होता है। 2नींबू के सेवन से सूखा रोग दूर होता है। 3नींबू का रस एवं शहद एक-एक तोला लेने से दमा में आराम मिलता है। 4नींबू का छिलका पीसकर उसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक होता है। 5नींबू में पिसी काली मिर्च छिड़क कर जरा सा गर्म करके चूसने से मलेरिया ज्वर में आराम मिलता है। 6नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है। 7नौसादर को नींबू के रस में पीसकर लगाने से दाद ठीक होता है। 8 नींबू के बीज को पीसकर लगाने से गंजापन दूर होता है। 9बहरापन हो तो नींबू के रस में दालचीनी का तेल मिलाकर डालें। 10आधा कप गाजर के रस में नींबू निचोड़कर पिएं, रक्त की कमी दूर होगी। 11 दो चम्मच बादाम के तेल में नींबू की दो बूंद मिलाएं और रूई की सहायता से दिन में कई बार घाव पर लगाएं, घाव बहुत जल्द ठीक हो जाएगा। 12 प्रतिदिन नाश्ते स...