Sunday 1 April 2018

क्या आप जानते हैं


क्या आप जानते हैं ...?

गूगल ने डूडल बना कर आनंदी गोपाल जोशी को किया याद, जानिए भारत की पहली महिला डॉक्टर की कहानी

गूगल ने डूडल बना कर आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की है ... आज आनंदी की 153वीं जयंती हैं... गूगल के डूडल में उन्होंने अपने हाथ में डिग्री पकड़ी हुईं है और उन्होंने अपने गले में स्टेथोस्कोप भी लटका रखा है। आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर बनीं जिन्होंने अमेरिका से क्वालीफाई किया। अमेरिकी धरती पर कदम रखने वाली आनंदी जोशी पहली भारतीय महिला भी थीं।

आनंदी गोपाल जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 में एक ब्राह्मण परिवार में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में हुआ था हुआ था। उनका नाम यमुना रखा गया। नौ साल की उम्र में आनंदी की शादी विदुर गोपालराव जोशी से कर दी गई जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे। गोपाल राव प्रगतिशील सोच के इंसान थे उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आनंदी नाम दिया। 14 साल की छोटी उम्र में आनंदी गोपाल जोशी ने एक लड़के को जन्म दिया, लेकिन वह मेडिकल सुविधाओं के अभाव में तुरंत मर गया। इस हादसे का उनकी जिन्दगी पर गहरा प्रभाव पड़ा।

*गोपाल ने आंनदी को किया प्रोत्साहित*

मेडिकल सुविधा की कमी में बेटे की मृत्यु से आनंदी की चिकित्सा और मेडिसिन में उनकी दिलचस्पी बढ़ गई। उनके पति ने इसमें उनका पूरा साथ दिया और 16 साल की उम्र में पढ़ने के लिए उन्हें अमेरिका भेज दिया। आनंदी गोपाल जोशी ने पेंसिलवानिया के वूमेंस मेडिकल कॉलेज से डिग्री ली और एक नए सपने के साथ भारत लौटीं। उनका यह सपना था महिलाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का था।

गोपालराव ने आनंदी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वे उनकी पढ़ाई को लेकर काफी सख्त थे।  एक बार जब आनंदी रसोई में मदद करवा रही थीं तो इस तरह समय खराब करने पर वे गुस्सा गए और आनंदी की छड़ी से पिटाई की थी। आनंदी पढ़ती गईं और फिर 1886 में उन्हें अमेरिका के पेनसिल्वेनिया मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री भी मिल गई।

*समय से पहले ही आनंदी दुनिया से चली गई*

दुनिया भर में भारतीय महिलाओं का सिर गर्व से ऊपर करने वाली आनंदी 22 साल की होने से एक महीने पहले ही 26 फरवरी 1887 दुनिया को अलविदा कह गईं। जोशी अपने सपने को साकार नहीं कर सकीं, लेकिन वह लड़कियों के लिए मिसाल बन गईं। उन्होंने उस दौर में लड़कियों की पीढ़ी को अपने सपने को पूरा करने के लिए लड़ना सिखाया। दूरदर्शन पर *आनंदी गोपाल* नाम से सीरियल आ चुका है, जिसमें उनकी पूरी जिन्दगी को दिखाया गया है। इसके अलावा मराठी और हिन्दी में कई शॉर्ट फिल्में बन चुकी हैं।

क्या आपको पता है?

*आज 31 मार्च का इतिहास – आज के दिन भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएँ*

भारत और विश्व इतिहास में 31 मार्च का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 31 मार्च की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*31 मार्च की ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:*

1596 फ़्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने डेकार्ट का जन्म हुआ।

1727 महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।

1736 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के अलमहाउस में 'बेल्व्यू अस्पताल' की स्थापना की गयी जो की अमेरिका का पहला सार्वजनिक अस्पताल था।

1774 भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।

1814 नेपोलियन विरोधी सैनिकों ने पेरिस पर कब्जा कर लिया।

1842 मिडलटन जंक्शन और ओल्डम शाखा रेलवे लाइन को उत्तरी पश्चिम इंग्लैंड के वेरनेस में खोला गया।

1870 अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।

1889 पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।

1917 अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।

1946 द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।

1959 तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।

1966 सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना-10 लांच किया।

1972 भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ।

1983 कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।

1986 मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।

1990 देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।

2008 कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई।

*31 मार्च को जन्में प्रसिद्ध लोगों की सूची:*

1865 आनंदीबाई गोपालराव जोशी (पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर)

1912 राजेंद्र नारायण सिंह देव (ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री (8 मार्च 1967-9 जनवरी 1971)

1938 शीला दीक्षित (दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री (3 दिसम्बर 1998-28 दिसम्बर 2013)

*31 मार्च को प्रसिद्ध लोगों के निधन की सूची:*

2010 शर्ली मिल्स (ग्रेप्स ऑफ़ व्राथ फिल्म में सबसे छोटी बेटी भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्द)

1980 जेसी ओवेन्स (चार बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता)

No comments:

Post a Comment