Wednesday 23 January 2019

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटना.............


क्या आपको पता है?

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।
1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
2008 - अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
2008 - ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
1897 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1926 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
1930 - डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।

23 जनवरी को हुए निधन

1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा।
1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1975 - अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक थे।

23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती ।
🔅 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती ।
🔅 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस ....... 






No comments:

Post a Comment