Sunday, 24 December 2017

क्या आप जानते हैं?

📚 Amazing GK📚:
📚📚📚

क्या आप जानते है?

1. बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 6 मार्च सन् 1971 से 16 दिसंबर सन् 1971 तक चला था।

2. इस युद्ध में बांग्लादेश के 1.7 लाख से भी ज़्यादा जवान शामिल थे तो वही पाकिस्तान के करीब 3.6 लाख जवान शामिल थे।

3. इतना ही नहीं इस लड़ाई में भारत ने बांग्लादेश का साथ दिया था और अपने करीब 5 लाख सैनिक भेजे थे।

4. बांग्लादेश मुक्ति युद्ध(पाक-बांग्लादेश युद्ध) में करीब 3 लाख नागरिक मारे गए थे।

5. पाक-बांग्लादेश युद्ध से पहले बांग्लादेश पूर्वी-पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

6. यह युद्ध पश्चिम-पाक द्वारा 25 मार्च सन् 1971 की रात में पूर्वी-पाकिस्तान के लोगो के खिलाफ "ऑपरेशन सर्चलाईट" शुरू करने की वजह से हुआ था।

7. पाक-बांग्लादेश युद्ध के समय करीब 1 करोड़ बंगाली शरणार्थी भारत आये थे।

8. इतना ही नहीं करीब 3 करोड़ शरणार्थि पूर्वी पाकिस्तान में ही विस्थापित किये गए थे।

9. इस युद्ध का एक कारण यह भी है कि पश्चिम-पाक(आज:-पाकिस्तान) द्वारा कमाई का सिर्फ 34% हिस्सा पूर्वी-पाक(आज:-बांग्लादेश) को दिया जा रहा था।

10. 25 मार्च सन् 1971 को यानी पाक-बांग्लादेश युद्ध की शरुआत में पकिस्तान आर्मी ने बांग्लादेश के करीब 1000 नागरिकों की हत्या एक ही रात में की थी।

11. 26 मार्च 1971 को इस युद्ध की शुरुआत हुई थी जिसके बाद बांग्लादेश हर साल इसे असली स्वतंत्र दिवस के रूप में भी मनाता है।

12. बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में USA ने इसे पकिस्तान का निजी मामला बताकर उसका साथ दिया था।

13. इस युद्ध में सोवियत संघ ने भारत और बांग्लादेश का साथ दिया था।

14. बांग्लादेश की आज़ादी वाले इस युद्ध में चीन ने भी पाकिस्तान का ही साथ दिया था।

15. पाकिस्तान की रणनीति चीन और पश्चिम पाकिस्तान दोनों तरफ से भारत को घेर कर बांग्लादेश में घुसने की थी।

16. इस युद्ध में बांग्लादेश का साथ देने की घोषणा इंदिरा गांधी ने की थी।

17. इस युद्ध के अंत में 93,000 से भी ज़्यादा पाक सैनिको ने भारत को सरेंडर कर दिया था।

18. यह सरेंडर दृतीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा सरेंडर था।

19. इस युद्ध में पाकिस्तान ने अपने सिर्फ 26,000 नागरिकों की मौत बताई है। जो काफी कम है।

20. इस युद्ध में करीब 2 लाख महिलाओं का रेप हुआ था।

📚📚

No comments:

Post a Comment